बांग्लादेश: किशोरों की हत्या में छह को फांसी

फ़ाइल फ़ोटो
प्रकाशित

बांग्लादेश में 13 साल के दो लड़कों की हत्या के मामले में छह लोगों को फांसी की सज़ा सुनाई गई है.

ये सज़ा दो अलग-अलग मामलों में दी गई है.

सिल्हट में 13 साल के समिउल आलम राजॉन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

बांग्लादेश मे हत्याएं

समिउल आलम राजॉन पर साइकिल रिक्शा चोरी का आरोप लगाकर तीन लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था.

इस घटना के बाद बांग्लादेश में लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई थी.

बताया जाता है कि दो हमलावर समिउल को खंभे से बांधकर एक रॉड से पीट रहे थे और तीसरे हमलावर ने इसका वीडियो बनाया था.

वीडियो में दिख रहा था कि वह मदद की गुहार लगाता रहा और पानी मांगता रहा लेकिन हमलावर हंसते रहे.

समिउल का परिवार

समिउल अपने परिवार की सब्ज़ी बेचने में मदद करता था और उसके शव पर 60 से ज़्यादा चोटों के निशान पाए गए थे.

दूसरा मामला खुल्ना का है जहां एक अन्य 13 साल के लड़के रक़ीब के शरीर में भारी दबाव वाले पाइप से हवा भर दी गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी.

इस मामले में दो लोगों को अदालत ने सज़ा सुनाई है.

बताया जाता है कि रक़ीब अपने पुरानी नौकरी छोड़कर दूसरा काम ढूंढ रहा था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>