ये स्तनधारी कभी पार्टनर को धोखा नहीं देता

प्रकाशित

ज़्यादातर जानवर आम तौर पर जोड़ों के बंधनों में नहीं बंधते. पांच फ़ीसदी से कम जानवर ही जोड़े में बंधते हैं, इनमें से ज़्यादातर अपने पार्टनर को ख़ूब धोखा भी देते हैं.

लेकिन यूरोप में पाए जाने वाले उदबिलाव ऐसे नहीं होते. उदबिलाव का एक जोड़ा जिंदगी भर एक दूसरे के प्रति वफ़ादारी निभाता है.

चेक गणराज्य के प्राग स्थित चार्ल्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस विषय पर अध्ययन किया है.

उन्होंने रूस के किरोव क्षेत्र में उदबिलावों की कई बसावटों का अध्ययन किया और इस नतीजे तक पहुंचे.

पावेल मनक्लिंगर के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के दल ने इन उदबिलावों के परिवारों की अनुवांशिक संबंधों का विस्तृत अध्ययन किया.

STY37053427क्या चीते को हरा सकता है सबसे तेज़ कीड़ा?क्या चीते को हरा सकता है सबसे तेज़ कीड़ा?दुनिया का सबसे तेज़ दौड़ने वाला कीड़ा कौन सा है ?2015-01-27T19:20:04+05:302015-02-03T13:09:57+05:302015-02-03T13:40:48+05:302015-02-03T13:40:46+05:30PUBLISHEDhitopcat2

प्रत्येक बसावट में ये बात उभर कर सामने आई कि वहां रह रहे उदबिलाव उन्हीं माता-पिता की संतान थे जिन साथियों के साथ उनके माता-पिता रह रहे थे.

ये नतीजे मैमल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुए हैं.

हालांकि ये बात दिलचस्प है कि अमरीका में पाए जाने वाले उदबिलाव अपने साथी के प्रति उतने वफ़ादार नहीं होते.

उत्तरी अमरीका के उदबिलाव अपने साथी को धोखा देने के लिए जाने जाते हैं.

2008 में शोधकर्ताओं ने पाया था कि उत्तर अमरीका के कई युवा उदबिलावों के पिता वो नहीं हैं जो उनकी माता के साथी हैं

ऐसे में मनक्लिंगर के शोध दल का नतीजा काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि वैसे तो इन यूरोपीय और अमरीकी प्रजातियों में काफी समानता होती है.

STY36214529कैसे थे बोर्नियो के आदमखोर सांप?कैसे थे बोर्नियो के आदमखोर सांप?इंडोनेशिया के बोर्नियो में बच्चों को निगल जाने वाले सांप थे2014-12-05T19:06:01+05:302015-01-12T12:57:25+05:302015-01-12T12:57:25+05:302015-01-12T12:57:25+05:30PUBLISHEDhitopcat2

ये एक जैसे माहौल में रहते हैं, एक ही तरह से रहते हैं ऐसे में इतना बड़ा अंतर चौंकाता है.

हालांकि अमरीका और यूरोप के उदबिलावों में व्यवहारगत अंतर जरूर होता है. अमरीकी उदबिलाव यूरोपिय उदबिलावों के मुक़ाबले कम आक्रामक होते हैं.

अमरीकी उदबिलावों की संख्या भी ज़्यादा हैं.

अमरीका में मादा उदबिलाव को कोई बेहतर पुरुष उदबिलाव नजर आता है तो वह बेहतर संतान की चाह में उसके संपर्क में आ जाती है.

STY36280893ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं?ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं?स्तनधारियों में 35 वानर प्रजातियों समेत 119 में शिशुहत्या सामान्य बात है. 2014-12-09T19:33:32+05:302014-12-29T18:27:41+05:302014-12-29T18:27:41+05:302014-12-29T18:27:41+05:30PUBLISHEDhitopcat2

लेकिन मनक्लिंगर के मुताबिक भरोसेमंद होने के भी अपने फ़ायदे हैं. मनक्लिंगर ने कहा, "इससे जीन संबंधी बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है."

वैसे यूरोपीय उदबिलावों के अपने साथी के प्रति भरोसेमंद रहने का एक फायदा ये तो हुआ है कि उनकी संख्या ब्रिटेन में बढ़ रही है.

बावजूद इसके हकीकत यही है कि ज्यादातर जानवर शारीरिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति वफ़ादार नहीं होते.

कुछ ही स्तनधारी जीव जीवन भर का साथ निभाते हैं, इसमें यूरेशिया में पाए जाने वाला मैदानी चूहा, उदबिलाव और नाइट मंकी शामिल हैं.

जानवर की तुलना में पक्षी अपने पार्टनर के प्रति ज़्यादा ईमानदार होते हैं.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में </bold><bold><link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150228-beavers-dont-cheat-on-partners" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ </caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link>पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>