कुंदूज़ हमला: अमरीका देगा मुआवज़ा

kunduz hospital
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में कुंदूज़ के एक अस्पताल पर हुए हमले में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को अमरीका मुआवज़ा देगा.

मेडिसिंस सैन्ज फ्रंटियर्स (एमएसएफ़) अस्पताल पर एक सप्ताह पहले हुए अमरीकी हमले में 22 कर्मचारियों और मरीज़ों की मौत हो गई थी.

अमरीका का कहना है कि तालिबान चरमपंथियों पर हमले के दौरान ग़लती से अस्पताल निशाना बन गया था.

एमएसएफ़ ने इस हमले को एक युद्ध अपराध क़रार देते हुए इसकी जांच एक अंतरराष्ट्रीय समिति से कराने की मांग की है.

अमरीका का तर्क

hospital

अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि इस दुखद घटना के प्रभावितों को मदद देना ज़रूरी है.

पेंटागन ने कहा है कि अस्पताल की मरम्मत के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी.

अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा ने इस घटना के लिए एमएसएफ़ के अध्यक्ष और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति से माफ़ी मांगी है.

इस हमले के बाद से 30 से ज़्यादा कर्मचारी और मरीज़ अभी तक लापता हैं. एमएसएफ़ उनकी तलाश में जुटा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें.<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>