अमरीकाः पिल्ले के लिए बच्ची की 'हत्या'

प्रकाशित

अमरीका के टेनेसी शहर में 11 साल के एक लड़के पर आठ साल की एक बच्ची को गोली मारने का आरोप है.

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली इस बच्ची के साथ कुत्ते के पिल्ले के लिए झगड़ा हुआ था.

लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और 28 अक्तूबर को उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस के अनुसार जब बच्ची ने अपने पिल्ले को दिखाने से इनकार कर दिया तो लड़के ने पिता की पिस्तौल से गोली चला दी.

बच्ची की पहचान मैकायला डायर नाम से की गई है.

मैकायला की मां ने बताया कि दोनों बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते थे.

बुलिंग का आरोप

मारी गई बच्ची की मां ने एक न्यूज़ चैनल डब्ल्यूएटीई टीवी को बताया, "वह हमेशा उसका मज़ाक़ उड़ाया करता था. इधर कुछ दिनों से चुप था. लेकिन अचानक ही कल उसने गोली मार दी."

पड़ोसी चास्टी आर्सवुड ने भी डब्ल्यूबीआईआर न्यूज़ से कहा कि उन्होंने गोली चलने की आवाज़ सुनी थी.

आर्सवुड कहती हैं कि जब वो आवाज़ सुनकर बाहर निकलीं तो पाया कि मैकायला घास पर गिरी पड़ी थी.

'गन वायलेंस आर्काइव' के अनुसार अमरीका में बंदूक़ से हिंसा में 11 साल या इससे कम उम्र के 559 बच्चे इस साल अब तक या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं.

ये आर्काइव अमरीका में बंदूक़ से की जाने वाली हिंसा से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा करने वाली एक ग़ैर-सरकारी संस्था है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>