जेरेमी कोबिन बने लेबर पार्टी के नए नेता

प्रकाशित

अनुभवी वामपंथी नेता और सांसद जेरेमी कोबिन को भारी बहुमत से ब्रिटेन की लेबर पार्टी का नया नेता चुना गया है.

जेरेमी कोबिन को एंडी बर्नहम, वेट कूपर और लिज़ केंडल से चुनौती का सामना था लेकिन आखिरकार वो विजयी रहे.

कुल 422,664 वोटों में से जेरेमी कोबिन को 59.5 प्रतिशत या 251,417 वोट मिले.

पूर्व मंत्री और गॉर्डन ब्राउन के सहयोगी टॉम वॉटसन को पार्टी का उप-नेता चुना गया है.

'सहनशील और संयुक्त ब्रिटेन'

अपने भाषण में जेरेमी कोबिन ने एक सहनशील और संयुक्त ब्रिटेन के लिए लड़ने की बात कही. उन्होंने समाज में असामनता से निपटने की भी मुद्दा उठाया.

बीबीसी संवाददाता जेम्स लैंडेल के अनुसार लेबर पार्टी ने अपने सबसे विद्रोही, अनुभवहीन नेता को पार्टी की बागडोर सौंपी है.

जेम्स लैंडेल ने मुताबिक कोबिन के चुने जाने से कई सवाल उठेंगे मसलन कि क्या जेरेमी कोबिन के युद्ध-विरोधी विचारों का सीरिया पर हवाई हमले की सरकारी योजना पर असर पड़ेगा और क्या उनके आने से ब्रिटेन का यूरोपीय यूनियन से अलग होना लगभग तय हो गया है?

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>