प्रवासी संकट पर यूरोपीय गृह मंत्रियों की बैठक

प्रकाशित

यूरोपीय संघ ने कहा है कि उसके सभी गृह मंत्री गहराते प्रवासी संकट पर चर्चा के लिए दो हफ़्ते बाद लक्ज़मबर्ग में बैठक करेंगे.

इस बैठक में संकट को हल करने के तरीक़ों पर विचार किया जाएगा.

यूरोपीय संघ के मौजूदा अध्यक्ष लक्ज़मबर्क की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि हाल के समय में ये संकट बेहद बढ़ गया है.

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ग्रीस और इटली में आने वाले प्रवासियों के फ़िंगरप्रिंट लेने और उनका पंजीकरण करने को कहा है.

उन्होंने यूरोपीय संघ से इन प्रवासियों के सुरक्षित देशों की सूची जारी करने को भी कहा है ताकि बाद में कुछ प्रवासियों को वापस उनके देश भेजने में मदद मिल पाए.

इससे पहले फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरें फाबियू ने यूरोपीय संघ के उन देशों की निंदा की जिन्होंने अपने प्रवासियों को शरण देने से इनकार कर दिया है.

नौकाओं पर सवार हो कर बड़ी संख्या प्रवासी यूरोप पहुंच रहे हैं और हालात एक संकट का रूप लेते जा रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>