आईएस के ठिकानों पर तुर्की के हवाई हमले

प्रकाशित

तुर्की ने पहली बार अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं.

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने सीरियाई सीमा में शुक्रवार को आईएस के ठिकानों पर हमले शुरू किए.

हाल के हफ़्तों में तुर्की ने आईएस के ख़िलाफ़ अपनी कार्रवाई तेज़ की है. इसी के तहत तुर्की ने सीरियाई सीमा के नज़दीक अपने हवाई बेस से अमरीकी लड़ाकू विमानों को उड़ान भरने की अनुमति दी है.

तुर्की के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "आतंकवादी संगठन के ख़िलाफ़ लड़ाई तुर्की के लिए एक प्राथमिकता है."

जुलाई में तुर्की के शहर सुरुच में आईएस के संदिग्ध धमाके में 32 लोग मारे गए थे. इसी के बाद तुर्की ने आईएस के ख़िलाफ़ लड़ाई में अपनी भागीदारी बढ़ा दी.

तुर्की के लड़ाकू विमानों ने 24 जुलाई को इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाया था, लेकिन ये कार्रवाई अमरीकी गठबंधन का हिस्सा नहीं थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>