काबुल में ज़ोरदार धमाका, 12 की मौत

काबुल
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के डिप्लोमैटिक इलाके में एक ज़ोरदार बम धमाका हुआ है जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और 60 अन्य घायल हुए हैं.

मरने वालों में कम से कम एक विदेशी नागरिक भी है.

पुलिस का कहना है कि ये एक आत्मघाती हमला था जिसका निशाना इलाके से गुजर रहा विदेशी सैन्य क़ाफ़िला था.

काबुल

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक धमाके की वजह से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

धमाके की जगह राष्ट्रपति भवन और हवाई अड्डे से अधिक दूर नहीं है.

किसी गुट ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि काबुल में हाल के महीनों में तालिबान इस तरह के हमले करता रहा है.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>