श्रीलंका में महिलाओं की अपनी ट्रेड यूनियन

srilanka women
प्रकाशित

श्रीलंका में देश की पहली महिला ट्रेड यूनियन गठन किया गया है.

इसका मक़सद कार्यक्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करना होगा.

कर्मचारी यूनियन को उम्मीद है कि देश के चाय बागानों और परिधान बनाने वाले जैसे बड़े उद्योग में काम करने वाली महिलाएं इससे जुड़ेंगी.

srilanka women

श्रीलंका में कामकाजी महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

ट्रेड यूनियन के संस्थापकों में से एक महिला ने बीबीसी को बताया कि महिलाओं को अकसर यौन शोषण और पुरुष बॉस द्वारा भेदभाद का सामना करना पड़ता है.

हालांकि श्रीलंका में महिलाएं मौजूदा ट्रेड यूनियनों की सदस्य हैं लेकिन उन पर कर्मचारी यूनियन महिलाओं के मुद्दे न उठाने के आरोप लगते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href=" http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>