ऑस्ट्रियाः टैक्स का विरोध फ़्री सेक्स से?

प्रकाशित

आस्ट्रिया के सैल्ज़बर्ग शहर में एक वेश्यालय ने सरकार की टैक्स नीति का विरोध करने का एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया है.

सैल्ज़बर्ग स्थित एक वेश्यालय अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त सेक्स सेवा दे रहा है. दरअसल, वहाँ सरकार ने वेश्यालयों पर टैक्स लगाने के साथ-साथ व्यावसायिक नियम लागू किए हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सैल्ज़बर्ग के इस वेश्यालय ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया, "हम अब कर नहीं दे रहे. अभी से लागू: मुफ्त प्रवेश, मुफ्त शराब, मुफ्त सेक्स!"

स्पष्ट है कि यदि पैसे का कोई लेन-देन नहीं होता तो उस पर सरकार कर कैसे वसूल सकती है.

रविवार को जब वहां फ़ोन लगाया गया तो एक महिला ने कहा कि ये कोई मज़ाक नहीं बल्कि सच है.

वेश्यालय के मालिक हरमन म्यूलर का कहना है कि उनका ये अभियान कारोबार नियंत्रण और दंडात्मक कर के खिलाफ़ है.

ऑस्ट्रिया के मीडिया में जारी की गई एक तस्वीर में लोग ऑफर का लाभ उठाने के लिए वेश्यालय के आगे लाइन लगा कर खड़े दिखे.

हालांकि हरमन म्यूलर कहते हैं कि सेक्स वर्कर्स को उनका मेहनताना पूरा दिया जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>