राना प्लाज़ा के मालिक पर हत्या का मुक़दमा

bangladesh building collapse
प्रकाशित

बांग्लादेश में राना प्लाज़ा फैक्ट्री काम्प्लेक्स के मालिक सोहैल राना पर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा.

2013 में राना प्लाज़ा काम्प्लेक्स ढह जाने से 1100 से अधिक लोग लोग मारे गए थे.

मामले के मुख्य जांचकर्ता बिजॉय कृष्ण कर ने बताया कि 28 जून को अदालत में सुनवाई होगी.

उन्होंने कहा,'' इमारत ढह जाने के दो मामलों में हमने 42 लोगों पर आरोप लगाए हैं, इनमें सोहेल राना शामिल हैं.''

rana plaza

इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने इमारत के असुक्षित होने की चेतावनी को नज़रअंदाज़ किया था.

कामगारों की हालत

हादसे से पहले हिदायत दी गई थी कि कर्मचारियों को इमारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाए.

सोहेल राना पर मानकों की अनदेखी कर ढाका से 30 किलोमीटर दूर सावर स्थित इस इमारत में बिना इजाज़त ती मंजिलें ज़्यादा बनाने का आरोप है.

rana plaza victim

इस हादसे में 2,500 लोगों को ज़िंदा बचाया गया था लेकिन ज़्यादातर गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

हादसे के बाद दुनिया में सबसे बड़े माने जाने वाले बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग के कामगारों की दयनीय स्थिति की कलई खुल गई.

बांग्लादेश में कम वेतन पर मज़दूर मिल जाने के कारण कई पश्चिमी खुदरा कंपनियां यहीं से कपड़े बनवाती हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>