अमीरों के खिलौने ऐसे, ऐसे...

    • Author, कैरिना मार्टिनेज़ कार्टर
    • पदनाम, बीबीसी कैपिटल
  • प्रकाशित

बच्चे चाहते हैं कि उनके पास ऐसे खिलौने हों जिससे वो कुछ ऐसा करें कि दूसरे हैरान हो जाएं.

चाहे वो समुद्र के पानी के अंदर देखने की शक्ति हो या फिर सुपर हीरो जैसी ताक़त, सभी चाहते हैं कि खिलौने ऐसे ही हों.

कई बार बचपने में ऐसे खिलौनों की कल्पना उम्र भर साथ नहीं छोड़ती. बड़े हो जाने पर भी, चाहे कोई अमीर हो या गरीब, खिलौने पाने की ललक कम नहीं होती.

ये जरूर होता है कि उम्र बढ़ने और पैसा आने से ये ललक कहीं बड़े, बेहतर, महंगे और अत्याधुनिक खिलौनों पाने में तब्दील हो जाती है.

जानते हैं अमीर लोगों के बेहद ख़ास खिलौनों के बारे में, हालांकि इन्हें खरीदने के लिए काफी पैसा की ज़रूरत होगी.

1. पनडुब्बियां

वर्जिन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रैन्सन ने कुछ पर्यटक दोस्तों को प्रशांत महासागर स्थित अपने मारिया ट्रेंच द्वीप पर ले जाने की योजना बनाई और पानी पर चलने वाले प्राइवेट जेट विमान नेकर नेम्प से समुद्र की सैर कराई.

वहीं फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरन ने अपने डीप-सी चैलेंजर पनडुब्बी को विज्ञान के प्रयोगों के लिए दान में दे दिया.

बहरहाल फ्लोरिडा के ट्राइटन सबमेरीन की खासियत लग्ज़री पनडुब्बियां छोटे आकार की बनाने की है. ये पनडुब्बियां अत्याधुनिक बैटरियों से चलती हैं और हर ग्राहक के लिए अलग से ख़ास बनाई जाती हैं.

कंपनी के सेल्स मैनेजर हर्ली ओ नील के मुताबिक ट्राइटन 3300/3 कंपनी का सबसे लोकप्रिय मॉडल है. इसका इस्तेमाल लोग डाइविंग, खोज, अनुसंधान और फिल्मांकन के लिए करते हैं. इसमें एक साथ तीन लोग बैठ सकते हैं और यह समुद्र तल की 3300 फ़ीट की गहराई तक जा सकता है.

ओ नील बताते हैं, "पहले ये हेलीकॉप्टर जैसा होता था लेकिन अब ये समुद्री पनडुब्बी है. हर कोई जानना चाहता कि किसके पास है ये पनडुब्बी?"

इसको खरीदने के लिए एक शर्त ये भी है कि आपके पास एक सुपर यॉट होना चाहिए. इसकी कीमत शुरू होती है करीब 36 लाख अमरीकी डॉलर से, जिसमें चार पायलटों का प्रशिक्षण भी शामिल है.

2. जेटोवेटर

बचपन में लोगों को हवा में उड़ने की चाहत भी होती है. बचपने में हम इसकी कोशिश भी करते हैं. कभी पहाड़ी पर चढ़कर दोनों हाथ फैलाकर तो कभी पेड़ पर चढ़कर. इन कोशिशों में कई लोग तो कभी-कभी अपने हाथ पांव भी तुड़वा बैठते हैं.

लेकिन अगर आप हवा में उड़ना चाहते हैं तो हामेशर शलेमेर हाएड्रो पावर्ड जेटोवेटर आपके लिए ही है. ये पानी पर स्कईंग जैसे तो चलता ही है, एक तरह से हवा में जेट जैसे उड़ता भी है.

ये ठीक वाटर क्राफ्ट की तरह काम करता है और आप 7.6 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं.

इसके ज़रिए आप पानी में 10 फीट की अंदर भी जा सकते हैं. हामेशर शलेमेर के इस विमान की कीमत 7000 अमरीकी डॉलर से शुरू होती है.

3. रेसिंग ट्रैक

बचपन में लोग सलाईडिब्बे की कार और इलेक्ट्रिक रेस ट्रैक का खेल खेलते हैं. अमरीका की कंपनी स्लॉट मोड्स अपने उपभोक्ताओं की पसंद के लिए ट्रैक बनाती है. आपको मोनाको ग्रां प्री के ली मेंस सर्किट जैसी सड़क चाहिए तो वो भी बन जाएगा.

कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष डेविड बेट्टी के मुताबिक कंपनी 3.7 मीटर से 9 मीटर की लंबाई और 3 मीटर से 6 मीटर की चौड़ाई वाले ट्रैक बनाती है. इसमें ग्रैंड स्टैंड जैसे निर्माण भी शामिल होंगे. इसके आकार के मुताबिक इसे तैयार करने में तीन से छह महीने का वक्त लग सकता है.

यहां के उपभोक्ताओं में एक ख़ास समानता है, सबके सब कार रेसिंग को पंसद करते हैं. बेट्टी कहते हैं, "जब हम इन्हें ट्रैक बनाकर देते हैं तो सब में बचपना लौटने का उत्साह दिखता है."

ट्रैक की कीमत 50 हज़ार डॉलर से शुरू होती है, लेकिन अमूमन इसे बनाने में 1.25 लाख से 1.50 लाख डॉलर खर्च होते हैं.

4. गॉल्फ़ होवरक्राफ्ट

अमीर लोगों में गॉल्फ़ खेलने का शगल भी ख़ासा होता. गॉल्फ़ कोर्स में एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचने के लिए अमीर लोग गॉल्फ़ कार्ट होवरक्राफ्ट का इस्तेमाल करते हैं. ये जमीन से 9 इंच की ऊंचाई पर लगभग हवा में तैरता हुआ सफ़र करता है और इसकी अधिकतम स्पीड 72 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है.

इसमें चार लोग एक साथ बैठ सकते हैं, दो गॉल्फ़ का बैग आ सकता है. ये पानी में भी तैर सकता है. हालांकि इसके इस्तेमाल के लिए गॉल्फ़ कोर्स प्रबंधन से इज़ाजत लेनी होती है. इसके निर्माता हामेशर शलेमेर का दावा है कि इसके प्रयोग से गॉल्फ़ कोर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.

इसकी कीमत 58 हज़ार डॉलर से शुरू होती है.

5. ड्रोन विमान

इन दिनों ड्रोन विमान हर जगह नजर आ रहे हैं. ड्रोन को आप रिमोट कंट्रोल से चलने वाले हेलिकॉफ़्टर कह सकते हैं. उच्च तकनीक वाले ड्रोन अब वो सब कुछ कर रहे हैं जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.

ब्रुकस्टोन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम विया ईमेल के ज़रिए बताते हैं, "ड्रोन को उड़ाने में आनंद है, उस पर नियंत्रण आसान हो चुका है और इसकी स्टेबलिटी भी पहले से बेहतर हुई है."

ब्रुकस्टोन के पैरट बीबॉप ड्रोन क्वाड्रिकॉप्टर सबसे ज्यादा बिकने वाले ड्रोन हैं. इनमें हाई डेफ़िनिशन का कैमरा लगा है जिसका नियंत्रण जमीन से संभव है. कैमरा 1080 पिक्सल का वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और 14 मेगापिक्सल की तस्वीरें ले सकता है.

इसमें इंटरनल जीपीएस सिस्टम भी लगा होता है. इसकी कीमत ब्रुकस्टोन डॉटकॉम पर 499.99 डॉलर से शुरू होती है.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/capital/story/20150518-toys-of-the-rich" platform="highweb"/></link> यहाँ पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी कैपिटल</caption><url href="http://www.bbc.com/capital" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>