सीरिया में आईएस को बड़ा झटका: अमरीका

पूर्वी सीरिया में तेल का कारोबार
इमेज कैप्शन, पूर्वी सीरिया में तेल का कारोबार आईएस की आमदनी का बड़ा ज़रिया है
प्रकाशित

अमरीकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा है कि सीरिया में विशेष अमरीकी बलों की कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट के वरिष्ठ नेता की मौत जिहादियों के लिए एक बड़ा धक्का है.

अबु सयाफ़ अमरीकी कमांडो कार्रवाई में मारे गए. माना जाता है कि वो पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के तेल के कारोबार को संभालते थे.

अमरीकी कार्रवाई के दौरान सयाफ़ की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया, वो भी आईएस की गतिविधियों में शामिल बताई जाती हैं.

बताया जाता है कि सयाफ़ की पत्नी ने एक यज़ीदी महिला को ग़ुलाम बनाया जिसे बाद में अमरीकियों ने रिहा कराया.

तेल से आमदनी

ये पहला मौक़ा है जब अमरीकी बलों ने आईएस के ख़िलाफ सीरिया में जमीनी कार्रवाई की है.

इस अभियान की अनुमति अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दी और इसे इराक़ में तैनात अमरीकी कमांडो ने अंजाम दिया.

इसके लिए वो हेलिकॉप्टर के जरिए इराक़ से सीरिया पहुंचे.

इस्लामिक स्टेट का पिछले साल से सीरिया और इराक़ के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण है और तेल का कारोबार उनकी आमदनी का एक बड़ा स्रोत है.

शनिवार को ही आईएस ने सीरिया के एक प्राचीन शहर पालमायरा पर नियंत्रण कर लिया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>