तस्वीरों में- भूकंप के 24 घंटे बाद नेपाल

नेपाल
प्रकाशित

नेपाल में शनिवार सुबह आए भूकंप के बाद यहां मरने वालों का आंकड़ा 1800 पार कर चुका है. यहां सड़कें, इमारतें और घरों के टूटने की ख़बर है जिसका मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है.

नेपाल

रिक्टर स्केल पर 7.8 मापे गए इस भूकंप के बाद नेपाल का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था. रविवार को यह यात्रियों के लिए खोल दिया गया है.

नेपाल

इस भूकंप से राजधानी काठमांडू समेत नेपाल के कई इलाक़ों में भीषण तबाही हुई है. नेपाल सरकार का कहना है कि मृतकों की संख्या में तेज़ी से इज़ाफ़ा हो सकता है.

नेपाल

शनिवार भूकंप के बाद सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं.

नेपाल

पाटन दरबार चौक इलाके में कई इमारतें गिर चुकी हैं. इस चित्र में मंदिर का मलबा देखा जा सकता है.

नेपाल

भूकंप ने नौ मंज़िला धरहरा पर्यटक स्थल को भी छोड़ा इसके मलबे के नीचे कई लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

नेपाल

घरों और दुकानों के मलबे से शवों को खोजा जाना जारी है.

नेपाल

रविवार को मन की बात में भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 'भयंकर' आपदा कहा है. उन्होंने कहा कि भारत इस आपदा में नेपालवासियों के साथ है.

नेपाल

मोदी ने कहा है कि नेपाल में राहत कार्यों के बाद रीलीफ़ और पुनर्वास का काम बाकी है, और यह का अभी 'लंबा चलेगा'.

नेपाल

इस चित्र में एक पर्यटक जिस मलबे के उपर खड़ी हैं वह शनिवार रात तक इनका होटल था.

नेपाल

भारत, अमरीका, चीन, पाकिस्तान और यूरोपीय संघ इस आपदा के वक़्त नेपाल की मदद कर रहे हैं.

नेपाल

शनिवार के भूकंप को नेपाल में आए पिछले 80 साल में सबसे विनाशकारी भूकंप बताया जा रहा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>