आईएस: सदियों की धरोहरों को नष्ट करने का वीडियो

निमरुद के ऐतिहासिक अवशेष नष्ट किए आईएस ने
प्रकाशित

चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसके लोग इराक़ के निमरुद शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट करते देखे जा सकते हैं.

निमरुद के ऐतिहासिक अवशेषों को नष्ट किया आईएस ने

इस वीडियो से उस ख़बर की पुष्टि हो गई, जिसमें कहा गया था कि मार्च महीने में जिहादियों ने इराक़ के ऐतिहासिक धरोहरों के इस सबसे बड़े खज़ाने को तोड़ फोड़ कर तबाह कर दिया है.

'नक़ली मूर्तियों' के ख़िलाफ़

वीडियो में इस ऐतिहासिक शहर में आईएस लड़ाकों को पहले बुलडोज़र चलाते हुए और उसके बाद धमाके करते हुए दिखाया गया है.

इस्लामिक स्टेट का कहना है कि 'नक़ली मूर्तियों' के ख़िलाफ़ उसके अभियान का यह हिस्सा है.

निमरुद के ऐतिहासिक अवशेषों को नष्ट किया आईएस ने

इराक़ के पर्यटन मंत्रालय ने मार्च में कहा था कि इस्लामिक स्टेट ने असीरिया के अवशेषों को नेस्तनाबूद करने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया है.

निमरुद शहर इराक़ में मोसुल से दक्षिण पूर्व 18 मील की दूरी पर है. इसकी स्थापना ईसा पूर्व 13वीं सदी में हुई थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>