रूसी परमाणु पनडुब्बी में आग लगी

रूसी पनडुब्बी में आग
प्रकाशित

रूसी मीडिया से मिल रही ख़बरों में कहा गया है कि नौसेना के आर्कटिक शिपयार्ड में एक रूसी पनडुब्बी में आग लग गई है.

सेवेरोड्विन्स्क शिपयार्ड में आग तब लगी जब वहां मरम्मत का काम हो रहा था.

जिस पनडुब्बी में आग लगी, उसे वर्ष 1992 में बेड़े में शामिल किया गया था. कुछ ख़बरों के मुताबिक ये पनडुब्बी, जहाज़ रोधी मिसाइलों से लैस है.

रूसी पनडुब्बी में आग

फ़िलहाल किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है, आग पर क़ाबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

शिपयार्ड के एक प्रवक्ता ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि आग बुझाने में और दो घंटे का समय लग सकता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>