8 पुल जो आपको हैरत में डाल देंगे

    • Author, फ़ियोना मैकडोनाल्ड
    • पदनाम, बीबीसी कल्चर
  • प्रकाशित

पानी पर चलना कभी आसान नहीं होता. ऐसे में इंसानों ने पानी पर एक से बढ़कर ख़ूबसूरत पुल बनाए हैं. ऐसे पुल जिन्हें देखकर आप दांतो तले अंगुली दबा सकते हैं या फिर पुल पार करना भूल कर घंटों ठिठक सकते हैं.

2015 में टेम्स नदी पर एक पुल बनाने के लिए डिज़ाइन मांगे गए. इनमें दुनिया भर से 74 प्रविष्टियां मिलीं. इन प्रविष्टियों में झूलता हुआ पुल, जालीदार पुल और जल प्रपात जैसे पुल बनाने का विचार शामिल था.

हालांकि टेम्स नदी पर बनने वाले दूसरे पुल को मंजूरी मिली है जिसे गार्डेन ब्रिज का नाम दिया जा रहा है यानी पेड़-पौधों से घिरा होगा ये पुला. थॉमस हीदरविक के डिज़ाइन को दिसंबर, 2014 में मंजूर किया है गया है.

बीबीसी कल्चर 21वीं शताब्दी के बने बेहतरीन आठ पुलों की कहानी आपको बता रहा है.

रॉलिंग ब्रिज, लंदन

लंदन में इस 12 मीटर लंबे पुल का एक हिस्सा पैडिंग्टन बेसिन की ग्रैंड यूनियन कैनाल में टकराता है. इसका डिज़ाइन भी थॉमस हीदरविक का ही है, जिन्होंने लंदन के डबल-डेकर बस को भी तैयार किया है.

इसके स्टील और लकड़ी से बने आठ हिस्से तब तक झूलते रहते हैं, जब तक कि अष्टभुजाकर आकार वाले इसके दोनों हिस्से पुल से मिल नहीं जाते.

हर शुक्रवार को यह पुल दर्शकों को अपने करतब दिखाता है और बताने की ज़रूरत नहीं कि दर्शक सिर्फ़ ब्रिटेन से नहीं होते, बल्कि दुनियाभर के सैलानी यहां पहुंचते हैं.

हीदरविक स्टुडियो के मुताबिक, "हमारा उद्देश्य पुल के मूवमेंट को एकदम अलग बनाना था."

हेंडरसन वेव्स, सिंगापुर

ये सिंगापुर का सबसे ऊंचा यात्री पुल है. इसे प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से के दो पार्कों को जोड़ने के लिए बनाया गया था. इसे 2008 में आम लोगों के लिए खोला गया.

इसका डिज़ाइन लंदन स्थित आईजेपी कॉरपोरेशन और आरएसपी आर्किटेक्ट्स प्लानर्स ने तैयार किया था. 274 मीटर लंबा स्टील की पसलियों जैसी बनी आकृति से बना ये पुल लहरदार आकृति नजर आती है.

हाई ट्रेस्टल ट्रेल ब्रिज

आयोवा की डेस मोइंस नदी पर स्थित है हाई ट्रेस्टल ट्रेल ब्रिज. यह 40 किलोमीटर लंबे रास्ते का हिस्सा है, जिसे 2011 में फिर से खोला गया है. यह पुल 800 मीटर लंबा है जबकि 40 मीटर ऊंचा है.

डेविड डालक्विस्ट स्टूडियो ने इस पुल पर 41 स्टील फ्रेम कुछ इस तरह से लगाए है जो इलाके की खनन से जुड़ी पहचान को दर्शाते हैं.

लिंगज़िदी ब्रिज, शंगज़ू

आर्किटेक्ट जोशुआ बोलचोवर और जॉन लिन के द्वारा तैयार ये पुल चीन के शानजी प्रांत में स्थित हैं. लिंगज़िदी ब्रिज का पुल 2012 में तैयार हुआ.

इसके जरिए नदी के पास सटे लोगों के जीवन को गति मिली है. इसके निर्माताओं के मुताबिक ये पुल भले छोटा है लेकिन इस गांव की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है ये पुल.

मोसेज ब्रिज, नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स के इन पुलों का तो कहना ही क्या. आमतौर पर नदियों को पार करने के लिए पुलों को पानी के ऊपर बनाया जाता है, लेकिन हाल्सतेरेन गांव के निकट फ़ोर्ट डे रूवरे में एक डूबता हुआ पुल बनाया है जो नदी के स्तर से नीचे हैं.

दरअसल ये बांध की तरह है, जहाँ पानी नहीं आ पाता. अगर पानी आ भी जाए तो पंप सिस्टम के जरिए उसे बाहर निकाल दिया जाता है. इसका डिज़ाइन डच आर्किटेक्ट आरओ एंड एडी का है. उन्होंने ये पुल 18वीं सदी के बने किले के पास बनाया.

फैन ब्रिज, लंदन

लंदन के निवासियों के लिए पैडिंग्टन बेसिन पर दूसरा फुट ओवर ब्रिज सितंबर, 2014 में बना. हीदरविक के रॉलिंग ब्रिज के दस सालों के बाद ये दूसरा पुल तैयार हुआ. ब्रिटिश फर्म नाइट आर्किटेक्ट्स ने ये पुल तैयार किया था.

इसके इंजीनियरों के मुताबिक ये ख़ूबसूरत पुल है जो कलात्मक भी है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सही है. इस पुल का दूसरा हिस्सा कैनाल की तरफ हाइड्रोलिक जैक की मदद से खुलता है.

मेल्कवेग ब्रिज, नीदरलैंड्स

2012 में बना ये पुल नीदरलैंड्स के परमेरेंड कैनाल से गुजराता है. वास्तिवकता में ये दो पुल हैं. एक पुल की मेहराब जल स्तर से 12 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसके नीचे स्थित दूसरे पुल का इस्तेमाल व्हील चेयर और साइकल चालक करते हैं.

इस पुल के नीचे जब कोई नाव गुजरती है तो ये पुल दो हिस्सों में बंट जाता है. डिजाइनर नेक्स्ट आर्किटेक्टस के मुताबिक पुल के रास्ते लोग सबसे कम समय में एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुंचते हैं और इसका अपना आकर्षण है.

सिमोन द बोउआर ब्रिज, पेरिस

ऑस्ट्रियाई आर्किटेक्स डायटमार फेकटिंगर के पास पुल बनाने का अच्छा अनुभव है. कापनेहगन में इनका बनाया बटरफ्लाई ब्रिज तीन हिस्सों में खुलता है. लेकिन इनके द्वारा बनाया गया ख़ास पुल है पेरिस का सिमोन द बोउआर ब्रिज. 2006 में ये पुल बनकर तैयार हुआ.

इस पुल पर एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुंचने के पांच रास्ते हैं जो अलग अलग ऊंचाईयों पर स्थित हैं, एक पार्क भी है और पुल के मध्य में एक सुरक्षित क्षेत्र भी, जो बारिश से बचने के लिए शेल्टर मुहैया कराता है.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/culture/story/20150401-eight-amazing-footbridges" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी कल्चर</caption><url href="http://www.bbc.com/culture" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>