न्यूयार्क ऑटो शो की सबसे बेहतरीन 6 कारें

प्रकाशित

न्यूयॉर्क आटो शो, 2015 के लिए प्रेस प्रिव्यू एक अप्रैल से शुरू होने वाला था, लेकिन कार निर्माताओं में नई कारों को लाँच करने की बेताबी इतनी ज़्यादा थी कि उन्होंने एक अप्रैल का इंतज़ार नहीं किया.

प्रेस प्रिव्यू से एक-दो दिन पहले ही कार निर्माताओं ने पहले से ही अलग-अलग स्टूडियो और मैनहट्टन स्थित सेमी-गैराज में भी अपनी अपनी कारों को पेश किया.

मैकलॉरेन ने 570 स्पोर्ट्स कार को लोगों के सामने पहली बार 30 मार्च को ही पेश किया. 562 हॉर्स पावर के साथ ये कार 328 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार पर दौड़ सकती हैं. मैकलॉरेन की इस कार की क़ीमत अमरीका में 1.9 लाख डॉलर के क़रीब होगी.

जगुआर लैंड रोवर की ओर से कई तरह के शो पेश किए गए जिनमें ई-टाइप की 50वीं वर्षगांठ मनाने का जश्न शामिल है. इसके अलावा जेम्स बांड फ़ेम अभिनेता डेनिएल क्रेग के ड्राइविंग सीक्वेंस का हेलीकाप्टर से फ़िल्मांकन भी किया गया.

अमरीकी अभिनेत्री क्रिस्टिना हेनडरिक्स ने जगुआर की एक्सएफ मिड साइज सिडान कार को मैडिसन पार्क में 31 मार्च को लाँच किया.

जगुआर की कार को लाँच करने के बाद हेनडरिक्स ने दो लाख डॉलर की कीमत वाली रेंज रोवर के एसयूवी को भी लाँच किया. हेनडरिक्स के तस्वीर में दिखाई दे रही लैंड रोवर के डिज़ाइन चीफ़ गैरी मैकगोवर्न ने कहा एसयूवी के बारे में कहा, "यह महंगी दिखती है, क्योंकि ये महंगी है."

इस मौके पर कैडिलक ने सीटी 6 फ़ुल साइज़ की लग्ज़री सिडान कार को पेश किया है. इस कार के जरिए कैडिलक मर्सिडीज के बेंज एस क्लास की गाड़ियों को चुनौती देना चाहती है. 110 साल पुरानी कार कंपनी अपने कारपोरेट ऑफ़िस को इन गर्मियों में मिशिगन से मैनहट्टन ट्रांसफ़र कर रही है.

लोम्बार्गिनी के सीईओ स्टीफ़न विंकेलमान ने एवटेडर पियर्ली एडिशन की कार को पहली अप्रैल को लाँच किया. ये ख़ास तरह की सुपरकार है. वैसे इस कार को जिनेवा मोटर शो के दौरान मार्च में पहली बार लाँच किया गया था.

न्यूयार्क मोटर शो के दौरान पहले अप्रैल को जिस गाड़ी की चर्चा सबसे ज़्यादा है वो है बेंटले की एक्सपी 10स्पीड 6 कांसेप्ट वाली कार. इस कार की ख़ासियत के बारे में बेंटले के डिज़ाइन चीफ़ लुक डोंकरवोल्के ने 1 अप्रैल को जानकारी दी.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/autos/story/20150402-new-york-auto-show-the-shows-away-from-the-show" platform="highweb"/></link> यहाँ पढ़ें जो <link type="page"><caption> बीबीसी ऑटोस </caption><url href="http://www.bbc.com/autos" platform="highweb"/></link>पर उपलब्ध है.</bold></italic>

(<italic><bold>बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold></italic>