अरब लीग देशों की साझा सेना बनेगी

अरब लीग बैठक में शरीक मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल सिसि
प्रकाशित

मिस्र में चल रही अरब लीग देशों के प्रमुखों की बैठक में अरब की संयुक्त सेना के बनाए जाने पर सहमति हो गई है.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सिसि ने कहा कि मौजूद नेताओं ने संयुक्त सेना बनाने पर हामी भर दी है.

अभी लगेगा समय

अरब लीग के नेता यमन में जारी संकट और ईराक़, सीरिया और लीबिया में मज़बूत हो रहे जिहादी समूहों से बढ़ते ख़तरों पर बातचीत के लिए बैठक कर रहे थे.

हूती विद्रोहियों की सेना में शामिल लड़ाका

हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि संयुक्त सेना के निर्माण में कई महीनें लग सकते हैं.

यमन के शिया हूती विद्रोहियों के खिलाफ़ सऊदी अरब के नेतृत्व में दस देशों वाले गठबंधन बल हवाई हमले कर रहे हैं.

ये हमले यमन के राष्ट्रपति अबिद रब्बुह मंसूर अल हादी के समर्थन में किए जा रहे हैं जिन्होंने यमन में शिया हूती विद्रोहियों के क़ब्ज़े के बाद रियाद में पनाह ली है.

संवाददाता इस संकट को सुन्नी अरब देशों और शिया ईरान के बीच छद्म युद्ध क़रार दे रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>