सक्रिय ज्वालामुखी की हैरतअंगेज़ तस्वीरें

    • Author, मिशेल डगलस
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

जब कोई ज्वालामुखी पूरी तरह से सक्रिय हो यानी आग की लपटें उठ रही हों और उससे निकलने वाला लावा तेज़ रफ़्तार से निकल रहा हो, तो आस पड़ोस में तूफ़ान जैसी स्थिति होती है जिसे डर्टी थंडरस्टॉर्म कहते हैं.

ज्वालामुखी के संसार पर फ़िल्म बनाने वाले फ़िल्म मेकर मार्क सेज़ेगलट ने इस महीने की शुरुआत में एक सक्रिय ज्वालामुखी की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया.

वैसे तो ज्वालामुखी का सक्रिय होना दुर्लभ माना जाता है, लेकिन जापान का साकुराजिमा ज्वालामुखी आश्चर्यजनक रूप से दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है.

अपनी शूटिंग के दौरान सेज़ेगलट ने उन पलों को भी फिल्माया जब ज्वालामुखी नाटकीय ढंग से सक्रिय हो उठा.

STY37515727पृथ्वी की सतह पर फैले 14 अदभुत नज़ारेपृथ्वी की सतह पर फैले 14 अदभुत नज़ारेपूरी दुनिया में फैले हुए पानी के ये हैरान कर देने वाले दृश्य देखिए.2015-02-25T14:50:20+05:302015-03-19T18:15:10+05:302015-03-20T10:49:00+05:302015-03-20T10:48:59+05:30PUBLISHEDhitopcat2

जर्मन मूल के फ़िल्मकार सेज़ेगलट बीते 20 सालों से सक्रिय ज्वालामुखी के इलाकों की यात्रा करते रहे हैं. उन्होंने बताया, "डर्टी थंडरस्टॉर्म का मतलब ज्वालामुखी के जरिए बादलों में धमाका होने जैसा है."

रोज़ाना ही सक्रिय

सेज़ेगलट कहते हैं, "साकुराजिमा इकलौता ज्वालामुखी है जो रोज़ाना ही सक्रिय होता है." हालांकि ऐसा क्यों होता है, यह स्पष्ट नहीं है.

सेज़ेगलट बताते हैं कि, "आम तौर पर बिजली तब चमकती है जब हवा में मौजूद आइस क्रिस्टल आपस में टकराते हैं. ज्वालामुखी के सक्रिय होने पर आइस क्रिस्टल की जगह धूलकण आपस में टकराते हैं."

STY37597941अंटार्कटिका के 8 ख़ूबसूरत नज़ारेअंटार्कटिका के 8 ख़ूबसूरत नज़ारेअंटार्कटिका से आसमान कितना ख़ूबसूरत नज़र आता है, देखना चाहेंगे?2015-03-02T20:26:47+05:302015-03-07T16:12:47+05:302015-03-07T16:12:47+05:302015-03-07T16:12:47+05:30PUBLISHEDhitopcat2

ज्वालामुखी के सक्रिय होने की विलक्षण तस्वीरों को लेने के लिए सेज़ेगलट और उनके एक दोस्त ने काफ़ी इतंज़ार किया.

ज्वालामुखी का फटना

ज्वालामुखी के सक्रिय होने का अनुभव बताते हुए सेज़ेगलट कहते हैं, "ज्वालामुखी के सक्रिय होने के कई सेकेंड के बाद भूकंप के झटके महसूस हुए और काफी तेज़ आवाज सुनाई पड़ी. भूकंप कितना तेज़ था, मैं नहीं जानता."

इस भूकंप के बारे में सेज़ेगलट कहते हैं कि कई बार इतनी जोर से झटका लगता है कि ट्राइपॉड और कैमरा दोनों हिल जाते हैं.

STY37493891स्तब्ध कर देने वाले नॉर्वे के 12 नज़ारे स्तब्ध कर देने वाले नॉर्वे के 12 नज़ारे नॉर्वे कितना ख़ूबसूरत और ख़तरनाक है, देखना चाहेंगे आप?2015-02-24T12:25:42+05:302015-03-04T07:42:13+05:302015-03-04T18:54:55+05:302015-03-04T18:54:54+05:30PUBLISHEDhitopcat2

हालांकि इस बार दोनों को पृथ्वी की सतह के अंदर से हवा का तेज झोंका भी महसूस हुआ और ज्वालामुखी की तस्वीर लेने के बाद मार्टिन और सेज़ेगलट दोनों काफ़ी ख़ुश हुए.

आइसलैंड का ज्वालामुखी जब 2010 की गर्मियों में सक्रिय हुआ तब डर्टी थंडरस्ट्रॉम का नज़ारा देखने को मिला था. ज्वालामुखी की सक्रियता तब होती जब गैस लावा में फंस जाता है और उसके बढ़ते दबाव के चलते लावा ज्वालामुखी के मुहाने से तेज़ी से निकलता है.

तब 11 से 20 मई, 2010 के बीच विशेषज्ञों ने इस ज्वालामुखी के डर्टी थंडरस्टॉर्म और उसके असर को लेकर काफी चिंता जताई थी.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150323-what-is-a-dirty-thunderstorm" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ </caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link>पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>