न्यूयॉर्क के घर में आग, सात बच्चों की मौत

brooklyn_fire
प्रकाशित

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके में एक घर में आग लगने से सात बच्चों की मौत हो गई.

फायर कमिश्नर डेनियल निगरो ने कहा कि आधी रात को यह आग लगी.

इसमें मरने वालों की उम्र पांच से 15 साल के बीच है.

सात साल में सबसे बड़ी दुर्घटना

brooklyn_fire

शनिवार को एक प्रेसवार्ता में डेनियल निगरो ने कहा, ''पिछले सात सालों में शहर में यह आग की वजह से हुई सबसे बड़ी दुर्घटना है.''

डेनियल निगरो ने कहा, ''यह इस परिवार के लिए, समुदाय के लिए और पूरे शहर के लिए बहुत बड़ी दुर्घटना है.''

उन्होंने कहा कि पूरा परिवार मकान के दूसरे तल पर था और आग सीढ़ियों तक पहुंच चुकी थी.

ऐसे में उनके लिए नीचे उतरने का कोई तरीका नहीं था.

नहीं लगे थे स्मोक डिटेक्टर

brooklyn_fire

डेनियल निगरो ने कहा, ''घर में कहीं भी स्मोक डिटेक्टर नहीं लगे थे, जिससे परिवार को आग की सूचना मिल पाती.''

वहीं परिवार की एक महिला और बच्चे ने दूसरे माले से ख़िड़की से कूदकर जान बचाने की कोशिश की.

दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

वहीं फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जिम लॉन्ग ने कहा है कि मौके पर 100 अग्निशमक मौजूद थे.

उनके मुताबिक रसोई में मौजूद एक हॉट प्लेट में ख़राबी से यह आग लगने की आशंका है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)