तिकरित को आईएस से छुड़ाने के लिए अभियान

जल्द लोगों को मिलेगा तिकरित शहर
प्रकाशित

इराक़ ने पूर्व शासक सद्दाम हुसैन के गृह नगर तिकरित को इस्लामिक स्टेट के चंरमपंथियों से छुड़ाने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया है.

सरकार का कहना है कि सैनिकों और लड़ाकों ने विभिन्न मोर्चों पर हमले किए हैं जबकि इराक़ी लड़ाकू विमान भी हमले कर रहे हैं.

सरकार ने ये भी कहा है कि उसके सैनिक शहर में दाख़िल हो रहे हैं हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

आईएस चरमपंथियों ने जून 2014 में इस शहर पर नियंत्रण कर लिया था.

प्रधानमंत्री हैदर-अल-आब्दी ने सैन्य कार्रवाई से पहले सेना के आला अफ़सरों से सलाहुद्दीन प्रांत में मुलाक़ात की.

उन्होंने आईएस छोड़कर आए सुन्नी लड़ाकों को 'आख़िरी मौके' के रूप में माफ़ी देने की पेशकश की.

कब्ज़े में अभी है

जल्द लोगों को मिलेगा तिकरित शहर

आईएस के चरमपंथियों के लिए पिछले साल जून में मोसूल पर क़ब्ज़े के बाद तिकरित पर नियंत्रण करना दूसरी बड़ी सफलता थी.

तिकरित शहर

आईएस चरमपंथियों के क़ब्ज़े में अब भी सलाहुद्दीन प्रांत के कई इलाके हैं, जहां सुन्नी मुसलमानों की ताद़ाद ज़्यादा है.

पिछले साल आईस चरमपंथियों ने इराक़ के उत्तरी इलाकों में हमला कर यहां बड़े हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया था.

फ़रवरी में अल-आब्दी ने कहा था कि आईएस लड़ाकों से शहर को वापस लेने के लिए इराक़ी सेना 'कुछ ही महीनों में' बड़ा आक्रमण करेगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>