ब्लॉगर की हत्या में एक गिरफ़्तार

बांग्लादेशी बलॉगर
प्रकाशित

बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि उसने लेखक-ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या में शामिल होने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.

बांग्लादेशी मूल के अमरीकी नागरिक अविजीत रॉय की गुरुवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी.

ढाका विश्वविद्यालय में लगे पुस्तक मेले से निकलने के बाद उन पर हमला किया गया.

बांग्लादेशी बलॉगर

हमले में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

अविजीत को इस्लामी चरमपंथियों की तरफ़ से कई बार जान से मारे जाने की धमकियां मिली थीं.

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि ख़ुद को अतिवादी ब्लॉगर बताने वाले एक व्यक्ति को ढाका में सोमवार को एक बस अड्डे से गिरफ़्तार किया गया.

संदिग्ध का नाम फ़राबी शफीउर रहमान बताया गया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>