इंसानों जितने समझदार वनमानुष देखे हैं?

    • Author, डेविड एटनबोरो
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

ओरांगुटान एशियाई प्रजाति के दो ख़ास तरह के वनमानुष को कहा जाता है.

मूल रुप से इंडोनेशिया और मलेशिया में पाए जाने वाले इन ओरांगुटान के बारे में कहा जाता है कि स्वभाव और प्रकृति में ये काफी हद तक इंसानों से मेल खाते हैं.

STY37371856क्या ये इंसानों की नई प्रजाति है?क्या ये इंसानों की नई प्रजाति है?चीन में मिले जीवाश्म एक नई प्रजाति के इंसानों की ओर संकेत कर रहे हैं.2015-02-16T20:00:49+05:302015-02-17T11:59:34+05:302015-02-17T12:14:51+05:302015-02-17T12:14:50+05:30PUBLISHEDhitopcat2

अब ओरांगुटान प्रजाति के वनमानुष बोर्नियो और सुमात्रा द्वीप समूह में ही पाए जाते हैं.

बीबीसी अर्थ के लिए डेविड एटनबरा ने बोर्नियो की यात्रा करके कुछ समय ओरांगुटान प्रजाति के ओरांगुटान के साथ बिताया.

दरअसल ये वो ओरांगुटान थे जो लंबे समय तक कैद में रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें बोर्नियो के जंगलों में छोड़ दिया गया.

डेविड एटनबरा ने ओरांगुटान की दुनिया को बेहद दिलचस्प पाया, काफी हद तक इंसानों जैसा ही.

उन्होंने देखा कि ओरांगुटान प्रजाति के ओरांगुटान अपने हाथों का इस्तेमाल पतवार की तरह करते हैं और नाव को चला लेते हैं.

STY37053427क्या चीते को हरा सकता है सबसे तेज़ कीड़ा?क्या चीते को हरा सकता है सबसे तेज़ कीड़ा?दुनिया का सबसे तेज़ दौड़ने वाला कीड़ा कौन सा है ?2015-01-27T19:20:04+05:302015-02-03T13:09:57+05:302015-02-03T13:40:48+05:302015-02-03T13:40:46+05:30PUBLISHEDhitopcat2

वे इंसानों की तरह अपने मोजे और तौलिए साबुन से धो लेते हैं.

इतना ही नहीं हाथ और मुंह के जरिए वे रस्सी बांध लेते हैं और खोल भी लेते हैं.

इतना नहीं, एटनबरा के मुताबिक वे इंसानों की केवल नकल ही नहीं करते बल्कि अपने दिमाग से भी काम लेते हैं.

STY36280893ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं?ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं?स्तनधारियों में 35 वानर प्रजातियों समेत 119 में शिशुहत्या सामान्य बात है. 2014-12-09T19:33:32+05:302014-12-29T18:27:41+05:302014-12-29T18:27:41+05:302014-12-29T18:27:41+05:30PUBLISHEDhitopcat2

इसकी झलक तब मिलती है, जब ये ओरांगुटान हथौड़े से कील भी ठोक लेते हैं.

या फिर लकड़ी काटने वाली आरी लेकर लकड़ी को सही अंदाज से काट लेते हैं.

एटनबरा के लिए ये सब दिलचस्प भरा था.

दरअसल, ओरांगुटान की ये प्रजाति काफी बुद्धिमान है और ये अमूमन 30 साल तक जीवित रहते हैं.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20140924-diy-orangutans" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>