इराक़ में बम धमाकों में 30 लोग मरे

इराक़, धमाका
प्रकाशित

इराक़ की राजधानी बग़दाद और आसपास के इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं.

सूरज डूबने से ठीक पहले कुछ ही मिनट के अंतर पर हुए दो धमाकों में 25 लोगों की मौत हुई.

पहले एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को एक चाय की दुकान में उड़ा लिया. इसके कुछ ही मिनटों के बाद सड़क पर खड़ी एक कार में ज़बर्दस्त धमाका हुआ.

इराक़, इस्लामिक स्टेट

अभी तक ये साफ नहीं है कि इन धमाकों के पीछे किसका हाथ हो सकता है.

हालांकि बग़दाद में इस तरह के बम धमाकों के पीछे इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों का काम बताया जाता है.

इराक़ में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी इराक़ में हर तरफ़ आगे बढ़े हैं इसकी वजह से यहां अशांति फैल गई है.

इराक़

इन चरमपंथियों पर काबू करने के लिए अमरीका उनके अहम ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां<link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>