बीबीसी ट्रेंडिंग: जब पुरुषों ने पहनी मिनी स्कर्ट

मिनी स्कर्ट पुरुष
प्रकाशित

महिलाओं के अधिकारों के लिए तुर्की में पुरुष एक ख़ास मुहिम चला रहे हैं, जिसके तहत वे मिनी स्कर्ट में नज़र आ रहे हैं.

हालांकि तुर्की पुरुष मिनी स्कर्ट नहीं पहनते, लेकिन इस्तांबुल में महिलाओं के अधिकारों के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पुरुष मिनी स्कर्ट पहनकर विरोध जताते हुए नज़र आ रहे हैं.

मिनी स्कर्ट पुरुष

दरअसल ये पुरुष 11 फ़रवरी को 20 वर्षीय ऑज़्गेकेन अस्लन के अग़वा होने और बाद में बलात्कार का विरोध करने पर उसकी हत्या करने के विरोध में ऐसा कर रहे हैं.

ऑज़्गेकेन अस्लन को एक बस ड्राइवर ने उस समय चाक़ू मार दिया था, जब वह उससे बचने के लिए मिर्ची पाउडर का उपयोग कर रही थी. ड्राइवर ने एक लोहे की रोड से भी उसके सिर पर हमला किया.

मिनी स्कर्ट पुरुष

कुछ दिनों बाद ऑज़्गेकेन अस्लन का शरीर नदी से मिला.

विरोध का प्रतीक

इसके बाद से ही मिनी स्कर्ट पहनना, शोसल मीडिया पर विरोध का प्रतीक बन गया है. बुधवार से अबतक ट्विटर पर इसका हैशटैक क़रीब 1,500 लोगों ने उपयोग किया है.

men_in_miniskirt

इनमें महिला (51 फ़ीसदी) और पुरुष (49 फ़ीसदी) दोनों ने मिलकर भाग लिया.

विरोध में मिनीस्कर्ट पहनने का मक़सद यह बताना है कि यदि मिनी स्कर्ट पहनना ही ऐसी घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार है, यदि मिनी स्कर्ट पहनने का मतलब अनैतिक और अभद्र होना है और यदि मिनी स्कर्ट पहनने से ऐसी घटनाओं को निमंत्रण मिलता है, तो हम भी यह निमंत्रण दे रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>