'इस्लामिक स्टेट से बदला लेंगे'

प्रकाशित

जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह ने देश के लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से कड़ा बदला लिया जाएगा.

अब्दुल्लाह का बयान जॉर्डन की वायुसेना के पायलट को ज़िंदा जला कर निर्मम हत्या के बाद आया है.

पायलट की हत्या के कुछ ही घंटों बाद जॉर्डन ने दो जिहादियों को तत्काल फाँसी पर लटका दिया था.

साजिदा अल-रिशावी, आत्मघाती हमलावर

अधिकारियों के अनुसार, आत्मघाती हमला करने में असफल रही साजिदा अल-रिशावी और अल-क़ायदा से जुड़े ज़ियाद कारबोली को फांसी पर चढ़ा दिया गया है.

जॉर्डन ने रिशावी के बदले पायलट लेफ़्टिनेंट कसासबेह की रिहाई की कोशिशें की थीं.

अपील

मृत पायलट कसासबेह के पिता ने लोगों से इसका और बदला लेने की अपील की है.

राजधानी अम्मान में लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर बदला लेने की मांग की है.

मोएज़ अल कसासबेह, जॉर्डन के पायलट

इससे पहले आईएस ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिखाया गया कि मोएज़ अल कसासबेह नाम के जॉर्डन के पायलट को ज़िंदा जलाकर मार डाला गया.

कसासबेह को 2014 के दिसंबर महीने में उस वक़्त बंधक बनाया गया था, जब उनका विमान सीरिया में रक़्क़ा के पास उड़ रहा था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>