फ़्रांस: एक हमलावर गुप्त जगह दफ़न

प्रकाशित

फ्रांस में चरमपंथी हमलों में शामिल एक चरमपंथी सईद क्वाशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

हमलावर को रिम्स शहर में किसी गुप्त स्थान पर दफ़नाया गया है.

शहर के मेयर ने कहा कि वो क़ानून के दबाव में है और हमलावर को दफ़न होने से नहीं रोक सकते. जबकि वो जानते हैं कि उनकी क़ब्र इस्लामी चरमपंथियों के लिए मक़बरा बन सकती है.

सईद क्वाशी उन दो हमलावर भाईयों में से एक थे जिन्होंने फ़्रांसीसी व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्डो के दफ़्तर पर हमला किया था. इस हमले में पत्रिका के संपादक सहित 12 लोग मारे गए थे.

पुलिस की कार्रवाई में दोनों भाई मारे गए थे.

दाएं सईद और बाएं शरीफ़ पेरिस की व्यंग्य पत्रिका के हमलावर भाई.
इमेज कैप्शन, दाएं सईद और बाएं शरीफ़ पेरिस की व्यंग्य पत्रिका के हमलावर भाई.

सईद क्वाशी रिम्स में पिछले दो साल से रह रहे थे.

क्वाशी को एक गुप्त जगह और बिना नाम की क़ब्र में दफ़नाया गया है. पुलिस सुरक्षा के साथ उसके परिवार के कुछ लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे.

पिछले हफ़्ते फ़्रांस में तीन दिन तक चली हिंसा में 17 लोग मारे जा चुके हैं.

फ़ांस में सुरक्षा चाक चौबंद

इसके बाद संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों की गिरफ़्तारी के बाद यूरोप हाई अलर्ट पर है.

जर्मनी, फ़्रांस और बेल्जियम समेत अन्य कई यूरोपीय देशों से अबतक 20 लोग को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

बेल्जियम में गुरुवार शाम इस्लामी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में दो संदिग्ध चरमपंथी मारे गए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)