फ्रांस: पेरिस हमलावरों की तलाश तेज़, हाई अलर्ट

प्रकाशित

कम से कम दो बंदूक़धारियों ने एक फ़्रांसीसी व्यंग्य पत्रिका 'शरली एब्डो' के पेरिस कार्यालय पर हमला कर 12 लोगों को मार डाला है.

इस घटना में सात लोग घायल भी हुए हैं.

मारे गए लोगों में दस पत्रकार और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक़ हमलावर भागते वक़्त ''अल्लाहो-अकबर'' और ''हमने पैग़ंबर का बदला ले लिया है'' चिल्ला रहे थे.

<link type="page"><caption> शरली एब्डो पत्रिका: भड़काऊ कार्टून, उत्तेजक शीर्षक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2015/01/150107_charlie_hebdo_rd" platform="highweb"/></link>

फ्रांस गोलीबारी

हमलावर काले रंग की एक कार से भागे. बताया जा रहा है कि यह कार मिल गई है.

हाई अलर्ट

अधिकारियों का कहना है कि वो अभी भी हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं.

फ्रांस में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

पुलिस व्यापक स्तर पर हमलावरों की तलाश कर रही है.

(हमले में मारे गए कॉर्टूनिस्ट-क्लॉकवाइज़) ज्यां काबू, वॉल्सिंगी पोसिंग, शर्ब, टिग्नू
इमेज कैप्शन, (हमले में मारे गए कॉर्टूनिस्ट-क्लॉकवाइज़) ज्यां काबू, वॉल्सिंगी पोसिंग, शर्ब, टिग्नू

घटनास्थल पर मौजूद फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद ने इसे एक “आंतकी हमला” बताया जिसकी “निर्दयता की कोई इंतहा नहीं है.”

उन्होंने कहा कि “पिछले हफ़्तों में कई आतंकी हमलों को नाकाम किया गया है.”

उनका कहना था कि चरमपंथियों ने कायराना ढंग से उन पत्रकारों की हत्या की, जिनके अधिकार और आज़ादी फ्रांसीसी गणराज्य ने सुनिश्चित किए थे.

प्रत्यक्षदर्शियों ने ऑफ़िस पर लगातार गोलियां चलाए जाने की बात कही और बताया कि हमलावरों ने कलाश्निकोव असॉल्ट राइफ़लों से हमला किया.

विवादित कार्टून

यह व्यंग्य पत्रिका समाचार और करंट अफ़ेयर्स को पेश करने को लेकर पहले से विवादों में रही है.

पत्रिका का ताज़ा ट्वीट चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट के मुखिया अबू बक़र अल-बग़दादी पर एक कार्टून था.

एक प्रत्यक्षदर्शी बेनॉयट ब्रिंजर ने फ्रांस के टीवी चैनल इटेले को बताया, "दो काले नक़ाबपोश लोग कलाश्निकोव राइफ़लों के साथ इमारत में घुसे. कुछ मिनटों के बाद हमने गोलियों की आवाज़ सुनी."

बाद में इन लोगों को इमारत से भागते हुए देखा गया.

फ्रांस के पुलिस अधिकारी ने एक टीवी चैनल बीएफ़एमटीवी को बताया, "यह एक नरसंहार है."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>