2014 में एविएशन: 10 ख़ास तस्वीरें

प्रकाशित

मलेशिया के लापता विमान की अंतहीन तलाश के अलावा इंडोनेशिया के एयर एशिया के विमान का दर्दनाक हादसा साल के जाते-जाते दुख दे गया.

विमानन इंडस्ट्री में 2014 में और क्या रहा ख़ास...

विमान पर बर्फ़

विमान पर लगी बर्फ हटाती मशीनें

यात्रियों को ठंड लगना तो सुना है, लेकिन जब यात्रियों को ले जा रहे विमान पर ही बर्फ़ जम जाए तो क्या हो. लेकिन इसे हटाने भी इंतज़ाम है. इंडियानापोलिस इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर विमान पर जमी बर्फ़ हटाने के लिए विशेष मशीनें लगाई गईं.

सुपरसोनिक सेल्फ़ी

लड़ाकू विमान से सेल्फ़ी

सेल्फ़ी का जादू ज़मीन ही नहीं आसमान में भी सिर चढ़कर बोला. नीदरलैंड्स के एफ़-16 लड़ाकू विमान के पायलट ने सेल्फ़ी ली, विमान के बाएं हिस्से में उड़ते बोइंग 787 विमान के भी क़ैद होने से ये तस्वीर ख़ास बन गई.

सन किंग

सौर ऊर्जा से चलने वाला विमान

सोलर ऊर्जा से चलने वाले इस विमान ने स्विटज़रलैंड के पेयर्न हवाई अड्डे से उड़ान भरी. इस विमान को सोलर इंपल्स-2 का नाम दिया गया.

अंतहीन तलाश

रडार से गायब विमान

इस वर्ष की सबसे दुखद हवाई दुर्घटना रही मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच 370 का रहस्यमयी तरीक़े से गायब हो जाना. 17 मार्च को दक्षिणी हिंद महासागर में ये विमान लापता हो गया था. न तो विमान का पता लगा और न ही इसमें सवार 239 लोगों का.

बेहतरीन तस्वीर

आग और हेलीकॉप्टर

ये तस्वीर एक एयर शो के दौरान एक आग के गोले पर उड़ान भरते ब्रितानी सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर की है. सेना फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इस तस्वीर को सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया.

स्टील्थ की सिल्वर जुबली

लड़ाकू बमवर्षक

2014 गवाह रहा दुनिया के सबसे तेज़ और ताक़तवर बमवर्षक लड़ाकू विमान बी-2 स्टील्थ की सिल्वर जुबली का. इस विमान ने अपने 25 साल पूरे किए.

रंगों के बीच उड़ान

इंद्रधनुषी रंगों के बीच विमान

इटली की राजधानी रोम के ऊपर से इंद्रधनुषी छटा के बीच उड़ता एक यात्री विमान.

आग बुझाने वाला विमान

आग बुझाने वाला विमान

कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए विशेष तौर पर तैयार विमानों का सहारा लिया गया. इन विमानों ने 8,600 एकड़ में फैले जंगलों में लगी आग को बुझाने में मदद की.

कभी ऊपर, कभी नीचे

हवा में कलाबाज़ियां

हंगरी के पायलट जोल्टान वेरेस का यह कारनामा भी खूब चर्चा में रहा. उन्होंने हंगरी के सबसे पुराने पुल (तारों वाले पुल) के नीचे से हैरतअंगेज तरीके से विमान उड़ाया.

कल्पना की उड़ान

ड्रोन

ड्रोन 2014 में आधिकारिक तौर पर मुख्यधारा में शामिल हुए. फिर चाहे वह खेल का मैदान हो या फिर क्रिसमस का तोहफ़ा.

<bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख यहां पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.com/future/story/20141222-2014-the-year-in-aviation" platform="highweb"/></link>, जो <link type="page"><caption> बीबीसी फ़्यूचर</caption><url href="http://www.bbc.com/future" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है. </bold>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>