काले लड़के की मौत के बाद पुलिस से झड़पें

अमरीका में विरोध प्रदर्शन कर रहे काले युवकों को पकड़ती पुलिस
प्रकाशित

अमरीका में मिज़ूरी के सेंट लुईस में काले लड़के की पुलिस की गोली से मौत के बाद वहाँ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़पें हुई हैं. लगभग 100 लोग मंगलवार को हुई घटना के विरोध में वहाँ जमा हुए थे.

यह किशोर उस स्थान के क़रीब ही मारा गया है जहाँ अगस्त में एक और 18 वर्षीय काले युवक माइकल ब्राउन पुलिस की गोली से मारा गया था.

उसकी मौत के बाद अमरीका के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे.

'पुलिस पर बंदूक तानी'

सेंट लुईस में विरोध कर रहे काले लोग

सेंट लुईस की पुलिस का कहना है कि एक पुलिस दल चोरी के मामले की जाँच करता हुआ एक पेड्रोल पंप पर पहुँचा.

पुलिस के अनुसार वहाँ जब पुलिस दो लोगों के पास पहुँची तो एक किशोर ने गश्तीदल के एक अफ़सर पर बंदूक़ तानी जिसके बाद अफ़सर ने तीन गोलियाँ चलाईं.

माइकल ब्राउन की तस्वीर के साथ एक प्रदर्शनकारी
इमेज कैप्शन, माइकल ब्राउन की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल एक युवक उनके स्केच के साथ

स्थानीय मीडिया ने सेंट लुईस के बर्कले में मारे गए 18 वर्षीय किशोर की माँ के हवाले से कहा है कि किशोर का नाम एंटोनियो मार्टिन है.

सेंट लुई का बर्कले इलाक़ा, फर्गसन इलाक़े से महज दो मील दूर है जहाँ माइकल ब्राउन मारे गए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)