अमरीका में हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे

प्रदर्शनकारी
प्रकाशित

अमरीका में पुलिस के हाथों हिंसा के विरोध में हज़ारों लोग वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे हैं.

अमरीका में हाल के दिनों में निहत्थे काले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई और उसमें काले लोगों के मारे जाने के मामले सामने आए हैं.

कड़ाके की सर्दी के बावजूद प्रदर्शनकारी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.

प्रदर्शनकारी

नारेबाज़ी कर रहे प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और बड़े-बड़े कार्ड हैं जिन पर लिखा है- 'काले लोगों की ज़िंदगी भी मायने रखती है.'

प्रदर्शनकारी
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों को लाने के लिए बसों का इंतज़ाम किया गया.

कुछ कार्ड्स पर 'नस्ली पुलिस को रोको' नारे भी लिखे हैं.

वॉशिंगटन में कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोगों से 'मैं सांस नहीं ले सकता', इस नारे को बुलंद करने के लिए कहा है.

प्रदर्शनकारी

इस नारे का सीधा संबंध एरिक गार्नर से है जो न्यूयॉर्क में अपनी गिरफ्तारी के समय गिड़गिड़ा रहे थे कि मैं सांस नहीं ले सकता हूं.

उसी दौरान गार्नर की मौत हो गई थी.

माइकल ब्राउन का पोस्टर
इमेज कैप्शन, माइकल ब्राउन का पोस्टर

सड़कों पर उतरने वाले लोगों में एरिक गार्नर के परिजनों के अलावा माइकल ब्राउन को जानने वाले लोग भी शामिल हैं.

किशोर माइकल ब्राउन की मौत कुछ ही दिन पहले हुई है.

उन्हें एक गोरे पुलिस अधिकारी ने मिसूरी में गोली मारी थी.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>