काबुल: पुलिस मुख्यालय पर हमला

काबुल पुलिस प्रमुख कार्यालय
प्रकाशित

अफ़गानिस्तान में काबुल पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर एक आत्मघाती हमले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है.

अफ़गानी अधिकारी अब इसकी जांच कर रहे हैं कि हमलावर पुलिस प्रमुख के कार्यालय तक कैसे पहुंचा.

पुलिस प्रमुख ज़ाहिर ज़ाहिर हमले के समय अपने कार्यालय में नहीं थे पर उनके चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ यासीन ख़ान की हमले में मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

काबुल पुलिस प्रमुख कार्यालय

यह हमला राजधानी से सबसे सुरक्षित इलाक़े में हुआ है.

काबुल में तालिबानी हमलावर पहले भी गोलाबारी करते रहे हैं और सेना, पुलिस और सरकारी अधिकारी अक्सर उनके निशाने पर रहते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>