तस्वीरों में: कनाडाई संसद के पास गोलीबारी

प्रकाशित

कनाडा की राजधानी ओटावा में हथियारबंद लोगों का हमला अप्रत्याशित माना जा रहा है.

एक पुल से कनाडा की संसद और उस इलाके का नज़ारा जहां फायरिंग हुई थी.

हमला शुरु होते ही पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया और इलाके की घेराबंदी कर दी.

अभी तक ये साफ़ नहीं है कि हमलावर कौन हैं और उसने ऐसा क्यों किया.

लोगों को असुविधा न हो इसलिए पुलिस ने बैनर भी लगाए.

संसद भवन, मॉल और वार म्यूजियम के आसपास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया, लेकिन अब कोई ख़तरा नहीं है.

घटना की गंभीरता का असर पड़ोसी देश अमरीका पर भी पड़ा है जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है.

फायरिंग वाले इलाक़े में पुलिस तुरंत हरकत में आई.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड <link type="page"><caption> मोबाइल ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi&hl=en" platform="highweb"/></link> डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. आप हमसे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी जुड़ सकते हैं.)