अफग़ानिस्तान: 22 सुरक्षाबलों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान में हमला
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में सार-ए-पोल-प्रांत में तालिबान चरमपंथियों के हमले में कम से कम 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं.

अफ़ग़ान अधिकारियों के अनुसार राजधानी काबुल के उत्तर में लगमान घाटी में चरमपंथियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला किया.

अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 22 चरमपंथी भी मारे गए हैं.

सार-ए-पोल के गवर्नर का कहना है कि हमले में सुरक्षा बलों के कई वाहन नष्ट हो गए.

इससे पहले, काबुल में एक आत्मघाती बम धमाके में एक नागरिक की मौत हो गई थी.

नाटो पर आरोप

अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा बल

इस बीच, पूर्वी पकतिया प्रांत में ग्रामीणों ने नेटो सुरक्षाबलों पर एक नौ साल के बच्चे समेत सात आम नागरिकों को मारने का आरोप लगाया.

लेकिन नेटो ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उसके हमले में 'आठ सशस्त्र दुश्मन लड़ाके' मारे गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>