हांगकांग में स्थिर होंगे हालातः चीनी पीएम

ली कचियांग और एंगेला मर्केल
प्रकाशित

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बीच चीन के प्रधानमंत्री ली कचियांग ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यहां सामाजिक स्थिरता बहाल की जा सकती है.

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का प्रदर्शन तीसरे हफ़्ते भी जारी है.

ली ने यह टिप्पणी जर्मनी की यात्रा के दौरान की. ली और जर्मन चांसलर अंगेला मैर्केल ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए.

हांगकांग में हज़ारों लोकतंत्र समर्थक पूर्ण लोकतांत्रिक चुनाव की मांग कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन की वजह से हांगकांग के कई हिस्से में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ चुका है.

चीन वर्ष 2017 में हांगकांग में प्रत्यक्ष चुनाव के लिए राजी है लेकिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को वो तय करना चाहता है.

प्रदर्शनकारी
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारी हांगकांग की राजनीति में चीन के दख़ल का विरोध कर रहे हैं.

लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन में हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया लेकिन पिछले हफ़्ते उनकी संख्या में कमी देखी गई है क्योंकि सरकार और छात्र नेताओं ने बातचीत के लिए सहमति जताई थी.

हालांकि गुरुवार को सरकार ने यह कहते हुए वार्ता की प्रक्रिया रोक दी कि छात्र विरोध प्रदर्शन ख़त्म करने से इनकार कर रहे हैं जिससे संरचनात्मक बातचीत असंभव लग रही है.

प्रदर्शनकारी हांगकांग की राजनीति में चीन के दख़ल का विरोध कर रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>