हांगकांग में लोकतंत्र के हिमायती 'कुत्ते'

प्रकाशित

हांगकांग में हो रही लोकतंत्र समर्थक रैलियों में सिर्फ लोग ही नहीं आ रहे हैं, लोगों के साथ उनके पालतू कुत्तों की भी कतारें लगी हुई हैं.

ये कुत्ते ख़ास हैं क्योंकि इनमें से कई कुत्तों की गर्दनों पर लोकतंत्र समर्थक पीले पट्टे लगे होते हैं और इन्हें कहा जाता है ‘’डेमोक्रेसी डॉग्स यानी लोकतंत्र वाले कुत्ते’’

इन 'डेमोक्रेसी डॉग्स' में से ही एक है फ्रेंच बुलडॉग जिसका नाम है मेइमेइ.

एक बार जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े तो मेइमेइ ने अपना काला चश्मा और गैस मास्क पहन लिया था. हालांकि मेइमेइ के मालिक बता नहीं पाते कि मेइमेइ की राजनीतिक विचारधारा क्या है.

आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनों के दौरान ये कुत्ते खासे आकर्षण का केंद्र रहते हैं और कई लोग इनके साथ फोटो खिंचवाते हैं.

वैसे प्रदर्शनों में आने वाले जानवरों में कुत्ते अकेले नहीं हैं. अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग का प्रसिद्ध खिलौना लुफ्सिग (खिलौना भेड़िया) भी प्रदर्शन स्थल पर देखा गया है.

लुफ्सिंग खासा लोकप्रिय है दिसंबर 2013 में किसी सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी ने लेंग पर यही खिलौना फेंक दिया था.

यूं तो हांगकांग शहरी जीवन के लिए प्रसिद्ध है पर यहां के लोगों को अपने पालतू जानवर बेहद प्यारे है. इसी साल हांगकांग में पहली बार कुत्तों की सुविधा वाले बसें शुरु की गई थीं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>