बोको हराम के सैकड़ों लड़ाकों का 'समर्पण'

नाइजीरियाई सेना के सैनिक
इमेज कैप्शन, नाइजीरियाई सेना के सैनिकों के अभियान से बोको हराम को भारी नुकसान हुआ है.
प्रकाशित

नाइजीरियाई सेना का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर इलाक़े में चरमपंथी संगठन बोको हराम के 260 से ज़्यादा लड़ाकों ने समर्पण कर दिया है.

सेना के एक प्रवक्ता ने यह भी कहा कि गुट के हाल के वीडियो में जो व्यक्ति पहले मारे गए नेता अबूबकर शेकाउ होने का दावा कर रहा था वह भी मारा गया है.

सेना ने कहा था कि उसने पिछले साल ही शेकाउ को मार दिया था, मगर कभी उसका सबूत नहीं दिया.

हाल के हफ़्तों में चरमपंथी संगठन के गृह कस्बे मैदूगिरी में जारी सेना के अभियान के कारण बोको हराम को भारी नुकसान पहुंचा है.

बोको हराम का 'समर्पण'

नाइजीरिया की सेना ने कहा कि बोको हराम के 135 लड़ाकों ने बोर्नो राज्य के बिउ में मंगलवार को समर्पण कर दिया.

सेना के मुताबिक़ पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक अन्य इलाक़े में 133 अन्य लड़ाकों ने भी समर्पण किया, जिनसे पूछताछ जारी है.

बोको हराम

लागोस में मौजूद बीबीसी के विल रॉस कहा कि बोको हराम के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में ऐसा पहली बार हुआ है.

बोको हराम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

बीबीसी संवाददाता ने बताया कि हालांकि मामले की पुष्टि करना काफ़ी मुश्किल है, लेकिन सेना इसे एक निर्णायक मोड़ के रूप में देख रही है.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>