अफ़ग़ानिस्तान में नई सरकार के लिए 'डील'

अफ़ग़ानिस्तान में डील
इमेज कैप्शन, दोनों नेताओं के बीच हुए समझौते का राष्ट्रीय टीवी पर लाइव प्रसारण हुआ
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं.

समझौते के तहत अशरफ़ ग़नी राष्ट्रपति बने हैं, जबकि चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे अब्दुल्ला अब्दुल्ला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ नामित किया गया है.

अफ़ग़ानिस्तान में अप्रैल और जून में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे और महीनों तक हुए गतिरोध के बाद यह समझौता परवान चढ़ा.

अब्दुल्ला को प्रधानमंत्री के बराबर ही अधिकार दिए गए हैं.

राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों की घोषणा होनी अभी बाक़ी है. चुनावों के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धांधली के आरोप लगाए थे.

समझौते का स्वागत

ग़नी और अब्दुल्ला ने काबुल के राष्ट्रपति पैलेस के अंदर एक समारोह में समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद वे खड़े हुए और एक-दूसरे को गले लगाया.

निवर्तमान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने ग़नी और अब्दुल्ला को बधाई दी और कहा कि समझौता 'देश की उन्नति और विकास के लिए' है.

ग़नी और अब्दुल्लाह

करज़ई ने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान की ओर से इस समझौते पर पहुंचने के लिए मैं उन्हें बधाई दे रहा हूं."

अमरीका ने इसका स्वागत करते हुए इसे 'एकता के लिए महत्वपूर्ण अवसर' बताया है.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>