लीबिया की अंतरिम सरकार ने दिया इस्तीफ़ा

लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अल थानी
प्रकाशित

प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अल थानी के नेतृत्व वाली लीबिया की अंतरिम सरकार ने अपना इस्तीफ़ा निर्वाचित संसद को सौंप दिया है.

अंतरिम सरकार कहा कि इस क़दम का मक़सद नई सरकार बनाने का रास्ता साफ़ करना है, ताकि एक ऐसी सरकार बनाई जा सके जो लीबियाई समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती हो.

राजधानी त्रिपोली पर नियंत्रण के लिए विभिन्न गुटों के बीच जारी संघर्ष के कारण लीबियाई संसद को पूर्वी शहर तॉबरुक ले जाना पड़ा है.

वहीं इस्लामी चरमपंथी गुटों ने त्रिपोली में प्रतिद्वंद्वी संसद गठित की है.

<link type="page"><caption> पढ़िएः त्रिपोली हवाईअड्डा मिलिशिया के क़ब्ज़े में</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/08/140823_libia_airport_fighting_vt.shtml" platform="highweb"/></link>

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया में तुरंत <link type="page"><caption> संघर्ष विराम</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/08/140827_libya_un_resolution_ms.shtml" platform="highweb"/></link> से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया.

सुरक्षा परिषद ने त्रिपोली और बेनग़ाज़ी जैसे शहरों में संघर्ष बढ़ने पर चिंता जताते हुए इस प्रस्ताव में व्यापक स्तर पर प्रतिबंधों की चेतावनी दी.

लीबिया, त्रिपोली का हवाईअड्डा

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.</bold>)