इटलीः 'इश्क़' का बोझ न सह पाएंगे पुल

लव लॉक्स
प्रकाशित

इटली के वेनिस शहर में पुलों पर प्यार की निशानी के तौर पर ताले जड़े हैं. मगर अब प्यार करने वाले जोड़े ऐसा नहीं कर पाएंगे.

सरकार का कहना है कि यह पुल काफ़ी पुराने और कमज़ोर हैं, जो तालों का बोझ नहीं सह सकते.

लेखक अलबर्टो टोसो फेई ने '<link type="page"><caption> गज़ेटा डेल सुड</caption><url href="http://www.gazzettadelsud.it/news/english/105686/Venice-launches-new-campaign-against--love-locks-.html" platform="highweb"/></link>' अख़बार को बताया, "लोगों को यह समझाना ज़रूरी है कि प्यार की भावना जतलाने के इरादे से पुलों पर ताले बांधना कोई अच्छी बात नहीं. प्रेमी जोड़ों का ऐसा करना एकदम घिसी-पिटी बात है."

अलबर्टो पुलों पर बंधे ताले खोलने की मुहिम चला रहे हैं. इसके लिए वे रियाल्टो, सैन मार्को और एकाडेमिया इलाक़े में पैम्फ़लेट बांट रहे हैं.

इन पर्चियों में वे कहते हैं, "आपके प्यार को किसी चेन की ज़रूरत नहीं."

लव लॉक्स

लव लॉक्स

दिल की डिज़ाइन वाले खुले ताले की ड्रॉइंग के नीचे इस पैम्फ़लेट पर यह भी लिखा है, "वेनिस को आपके इस कचरे की ज़रूरत नहीं."

यह दूसरी बार है कि वेनिस में ये ताले हटाने की मुहिम शुरू की गई है.

लव लॉक्स

2011 में ताले बेचने वाले लोगों पर ध्यान दिया गया था पर इस बार इस मुहिम में ताले लगाने वाले जोड़ों को निशाना बनाया जा रहा है.

इस बीच लकड़ी के एक पुल से 20 हज़ार ताले हटाने का काम शुरू कर दिया गया है.

लव लॉक्स

'लव लॉक्स' या इश्क़ वाले तालों का चलन पेरिस, सिडनी और <link type="page"><caption> शिकागो</caption><url href="http://www.dnainfo.com/chicago/20140825/downtown/love-locks-on-chicago-bridges-dont-have-staying-power-of-paris" platform="highweb"/></link> समेत दुनिया के शहरों में देखा गया है.

<bold>(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप <link type="page"><caption> बीबीसी मॉनिटरिंग</caption><url href="http://www.bbc.com/news/world-18190302" platform="highweb"/></link> की खबरें <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbcmonitoring" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> फेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/BBCMonitoring" platform="highweb"/></link> पर भी पढ़ सकते हैं.)</bold>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>