इबोलाः तीन देशों के लोग नहीं आ सकते कीनिया

इबोला वायरस का संक्रमण
प्रकाशित

घातक इबोला वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कीनिया ने सिएरा लियोन, लाइबेरिया और गिनी से लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है.

लेकिन कीनिया के स्वास्थ्य मंत्री जेम्स मचारिया ने कहा कि इन देशों से आने वाले कीनियाई नागरिकों को 'कड़ी जांच' का सामना करना होगा और उन्हें ज़रूरत पड़ने पर अलग भी रखा जा सकता है.

इबोला वायरस का संक्रमण पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में फ़रवरी से शुरू हुआ था.

<link type="page"><caption> इबोला पर क़ाबू पाने में लगेंगे 'छह महीने'</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2014/08/140816_ebola_crisis_six_month_vs.shtml" platform="highweb"/></link>

लाइबेरिया में प्रदर्शन

कीनियन एयरवेज़ के अधिकारियों ने बताया कि उड़ानों पर पाबंदी मंगलवार की मध्यरात्रि से लागू हो जाएगी.

केन्या का स्थानीय बाज़ार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि कीनिया में इबोला के <link type="page"><caption> फ़ैलने का 'भारी ख़तरा'</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/08/140813_kenya_ebola_high_risk_rd.shtml" platform="highweb"/></link> है.

लाइबेरिया में विरोध प्रदर्शन

वहीं इबोला वायरस के संक्रमण को लेकर लाइबेरिया में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

सिएरा लियोन में स्टूडियो के बाहर बैठी महिला
इमेज कैप्शन, बंद पड़े फ़ोटो स्टूडियों के सामने बैठी एक महिला.

लाइबेरिया में सैकड़ों लोगों ने 'यहां इबोला नहीं है' का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़ लाइबेरिया के एक कैंप से कुछ मरीज 'बचकर' निकल गए. इस केंद्र पर दवा समाप्त हो गई थी.

लाइबेरिया, स्थानीय लोग
इमेज कैप्शन, हमले की आशंका के कारण बाहर निकलने का अनुरोध करते लोग.

लाइबेरिया में प्रदर्शनकारियों ने कैंप में रह रहे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>