बग़दाद: क़ैदियों को ले जा रही बस पर हमला, 60 मरे

प्रकाशित

इराक़ में सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार राजधानी बग़दाद के क़रीब क़ैदियों को ले जा रही एक बस पर चरमपंथी हमला हुआ है जिसमें कम से कम 60 लोग मारे गए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि क़ैदियों को एक सैन्य बेस से जेल ले जाया जा रहा था तभी उनकी बस और उनको ले जा रहे सुरक्षाकर्मी आत्मघाती बम धमाकों के शिकार हो गए.

बम धमाकों के बाद बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम 60 मारे गए और बाक़ी घायल हो गए.

मरने वालों में 51 क़ैदी और नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं.

कहा जा रहा है कि जिस वक़्त ये हमला हुआ उस समय क़ैदियों को बस से उतारा जा रहा था.

फ़ाइल फ़ोटो

मरने वालों में हमलावर भी शामिल हैं या नहीं, ये पता नहीं चल सका है और न ही हमले के ज़िम्मेदार लोगों के बारे में स्थिति अभी स्पष्ट हो पाई है.

ठीक एक साल पहले बंदूकधारियों ने ताजी और अबू ग़रीब जेल से अपने साथियों को छुड़ाया था. इसी साल इराक़ में कई और जेलों पर हमला हो चुका है.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)