बिल्ली ने प्रधानमंत्री का मोर खा लिया और फिर...

मोर

इमेज स्रोत, THINKSTOCK

प्रकाशित

पहली नज़र में ये खबर आपको हैरत में डाल सकती है.

मामला पाकिस्तान का है जहाँ प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के घर की पहरेदारी कर रहे तीन पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है.

इन पुलिस वालों पर लापरवाही बरतने का आरोप है कि वे देश के प्रधानमंत्री के पालतू मोर की हिफ़ाज़त करने में नाकाम रहे.

<link type="page"><caption> (मोर के पंख पर मोरनी फिदा?)</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2013/07/130727_peacock_tails_attractive_sp.shtml" platform="highweb"/></link>

दरअसल एक बिल्ली ने मोर को खा लिया जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

अखबार <link type="page"><caption> 'दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून'</caption><url href="http://tribune.com.pk/story/685065/policemen-suspended-as-cat-devours-pms-peacock/" platform="highweb"/></link> की रिपोर्ट के मुताबिक एक माली ने मरे हुए मोर को बंगले के लॉन में पाया, जहाँ ये आज़ादी से घूमा करते थे.

बर्खास्त किए गए एक अफसर का कहना है कि मामले की सफ़ाई देने के लिए पुलिस के 21 हवलदारों को तलब किया गया है.

कारण बताओ नोटिस

खिलौने वाले जानवर

इमेज स्रोत, Getty

ख़बर में अफ़सर के हवाले से ये कहा गया है कि हवलदार उस रात ड्यूटी पर थे लेकिन उन्हें इस बात की आशंका नहीं थी कि कोई बिल्ली मोर को खा जाएगी.

<link type="page"><caption> (और मारा ही गया बेचारा ज़िराफ़)</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/02/140209_campaign_failed_to_save_giraffe_dil.shtml" platform="highweb"/></link>

अख़बार के मुताबिक उन 18 पुलिस वालों को इस मामले में राहत दे दी गई है जो लॉन की चौकीदारी के लिए तैनात नहीं थे.

अख़बार कहता है कि बचे हुए तीन पुलिस वालों को उनकी कथित लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ का एक फ़ॉर्म हाउस लाहौर शहर के बाहर रायविंद इलाके में है जहां कई मोर हैं.

<italic><bold>(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप <link type="page"><caption> बीबीसी मॉनिटरिंग</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/world-18190302" platform="highweb"/></link> की खबरें <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbcmonitoring" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/BBCMonitoring" platform="highweb"/></link> पर भी पढ़ सकते हैं.)</bold></italic>

<italic><bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold></italic>