तो मोदी का 15 लाख का सूट गंदा हो जाएगा: राहुल

प्रकाशित

उत्तर प्रदेश में अपनी 'किसान यात्रा' के आज़मगढ़ पड़ाव पर रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे.

उन्होंने रैली में किसानों से कहा, "किसान त्रस्त हैं, नरेंद्र मोदी मस्त हैं."

राहुल ने मोदी की विदेश यात्राओं पर भी जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, "कभी वो अमरीका जाते हैं, ओबामा से गले मिलते हैं. कभी ये जापान जाते हैं, चीन जाते हैं. "

राहुल गांधी ने आगे कहा, "क्या आपने नरेंद्र मोदी को किसी किसान के घर में देखा है? क्या कभी मोदी जी की फोटो देखी है किसान के साथ, ये नहीं मिल सकती, पता है क्यों? उनके कपड़े गंदे हो जाएंगे. जो उनका 15 लाख का सूट था वो गंदा हो जाएगा. इसलिए वो आपके बीच में नहीं आते हैं."

सरकार पर दबाव डालने के लिए राहुल गांधी ने 2500 किलोमीटर की ये यात्रा छह सितंबर से देवरिया के रुद्रपुर से शुरू की है.

9 अक्टूबर तक चलने वाली ये यात्रा दिल्ली में समाप्त होगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi%20" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)