साक्षी पहलवान की कुछ ख़ास तस्वीरें

प्रकाशित

साक्षी मलिक चौथी ऐसी महिला हैं जिन्होंने किसी ओलंपिक में मेडल जीता है.

साक्षी ने अपने दादा से प्रभावित होकर पहलवानी में कदम रखा...जब वो अपने दादा के साथ रहती थी तो गांव वाले उन्हें- 'पहलवान जी, राम राम..' करके संबोधित करते थे. साक्षी के पिता बताते हैं कि 7 साल की बच्ची ने सोच लिया था कि वो पहलवान बनेगी.

हरियाणा के रोहतक से शुरू हुए सफ़र के दौरान साक्षी ने इतिहास रचा है.

साक्षी की पहलवानी की कोचिंग रोहतक के छोटू राम स्टेडियम में हुई है.

साक्षी ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 58 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए पदक जीता.

साक्षी ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं.

रोहतक की इस पहलवान ने 2015 में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य जीता था.

उन्होंने इंस्ताबुल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराकर रियो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था.

साक्षी हरियाणा से हैं. हरियाणा उन राज्यों में है जहां पुरुषों के मुक़ाबले में महिलाओं की संख्या कम है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)