'मोदी के भाषण से नींद आ रही थी'

प्रकाशित

स्वतंत्रता दिवस पर लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की जहां उनके सहयोगी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं, वहीं उनके विरोधी भाषण को उबाऊ बता रहे हैं.

केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, "पीएम मोदी का भाषण व्यापक था जिसमें हर वर्ग के लोगों की बात शामिल थी और उनके नेतृत्व में ठोस उपलब्धियों का जिक्र था."

पढ़िए : <link type="page"><caption> मोदी के भाषण की 12 प्रमुख बातें.</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/08/160815_modi_redfort_10_important_facts_akd" platform="highweb"/></link>

एक अन्य केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री का भाषण ऐतिहासिक, दो साल के छोटे समय की ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ, ऐतिहासिक रूप से लंबा था. भारत को आप पर गर्व है."

लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने इसे ऊबाऊ बताया.

उन्होंने कुछ लोगों की तस्वीर वाला एक ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा, "मोदी का भाषण कितना ऊबाऊ था. हर किसी को नींद आ रही थी! ध्यान से तस्वीर देखिए हर कोई सो रहा है."

वहीं जल्द अपनी पार्टी के साथ सियासी मैदान में उतरने वाले योगेंद् यादव ने इसे मोदी का सबसे कमजोर भाषण कहा.

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने तल्ख़ शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, "ये प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के मयार वाला भाषण नहीं था. बहुत ही कमजोर था."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)