देखिए इन बोलते मुखौटों को

    • Author, प्रीति मान
    • पदनाम, फ़ोटो पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मैक्सिको के दूतावास की तरफ से 'मास्क ऑफ मैक्सिको' नाम से प्रदर्शनी में मैक्सिको के अनोखे मुखौटों को दिखाया गया.

इन मुखौटों का इस्तेमाल मैक्सिको के पारंपरिक नृत्य और महोत्सव में किया जाता है.

मैक्सिको में यह परम्परा हज़ारों सालों से चली आ रही है.

ये मुखौटे पुरानी किंवदंतियों और मिथकों से प्रेरित होते हैं.

इन मुखौटों का इस्तेमाल देश भर में आयोजित 4000 समारोहों में किया गया है.

मेक्सिकन राजदूत मैलबा प्रिया का कहना है, "मुखौटा कल्पना को प्रेरित करने की शक्ति है, मुखौटा पहनकर आप कुछ भी बन सकते हैं पशु, भगवान या फिर राजा."

इन मुखौटों में अलग-अलग जानवरों और पक्षियों के भी मुखौटे हैं.

'पास्कोल' मुखौटे का चरित्र एक ही समय में नर्तकी, मेजबान, उपदेशक और विदूषक होता है.

वे साल भर नृत्य कर सकते हैं पर ईस्टर के दौरान इनका ख़ास महत्व है.

बाघ के मुखौटे में अच्छे और बुरे दोनों चरित्रों को दर्शाया जाता है. ये मुखौटे सबसे बड़े पैमाने पर आनंदोत्सव, पवित्र सप्ताह और मृत्यु दिवस पर ख़ास पोशाक के साथ इस्तेमाल किये जाते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)