बाढ़ से बचने के लिए तैर रहे हैं हाथी

प्रकाशित

असम के काज़ीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ की मार झेल रहे हाथी और गैंडे अपनी जान बचाने के लिए तैर कर सुरक्षित जगहों तक जा रहे हैं.

शुभोमोए भट्टाचार्जी ने काज़ीरंगा पार्क में तैरते हुए हाथियों की कुछ तस्वीरें खींची हैं.

बाढ़ के दौरान काज़ीरंगा पार्क के हाथी, गैंडे, हिरण और बाघ क़रीब के कार्बीआंगलॉंग की पहाड़ियों पर चले जाते हैं.

हाथियों को जाने देने के लिए सड़कों पर ट्रैफिक को रोक दिया जाता है.

असम की ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण में बसा काज़ीरंगा पार्क लगभग 430 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. बरसात के दिनों में पूरे पार्क में पानी भर जाता है.

पूरी दुनिया में लगभग 3300 गैंडे हैं जिनमें से 2400 इसी काज़ीरंगा पार्क में रहते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)