रजनीकांत के लिए कंपनियों का 'कबाली बोनस'

प्रकाशित

दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत जो भी करते हैं, वह स्टाइल बन जाता है. उनके प्रशंसक उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं.

उनकी आने वाली फ़िल्म का इंतज़ार लोग बेसब्री से करते हैं. उनकी नई फ़िल्म कबाली 22 जुलाई को रिलीज़ हो रही है.

इस फ़िल्म को लेकर रजनीकांत के प्रशंसकों में भारी उत्साह दिख रहा है.

इसे देखते हुए चेन्नई और बैंगलुरु की कई कंपनियों ने 22 जुलाई को अवकाश का दिन घोषित कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि ऐसा कर्मचारियों के सिक लिव, कैजुएल लीव या फिर अन्य ज़रिए से दफ़्तर नहीं आने की आशंका को देखते हुए किया गया है.

ऐसी एक कंपनी ओपस वाटरप्रूफिंग के आपरेशंस प्रमुख मनोज पुष्पराज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के नहीं आने और फ़ोन स्वीच ऑफ़ करने की आशंका को देखते हुए इसे सेलिब्रेट करने की योजना बनाई. फ़िल्म को लेकर कर्मचारियों की उत्सुकता को हम देख रहे थे. दीवाली बोनस की तरह हम कर्मचारियों को कबाली बोनस दे रहे हैं.”

इसी तरह चेन्नई के फायंडस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भी 22 जुलाई को अवकाश का दिन घोषित किया है. कंपनी की ओर से इसकी घोषणा वाले नोटिस को कुछ कर्मचारियों ने ट्वीटर पर शेयर किया है.

ख़ास बात ये है कि इन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कबाली का टिकट भी मुहैया कराने की बात कही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)